Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारतीय युद्धपोत सतलुज ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया
new delhi, Indian warship Sutlej , Mauritius
नई दिल्ली । आईएनएस सतलुज ने मॉरीशस हाइड्रोग्राफिक सेवा के साथ लगभग 35 हजार वर्ग समुद्री मील क्षेत्र में संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया। यह सर्वेक्षण भारत और मॉरीशस के बीच मौजूदा समझौता ज्ञापन के तहत राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में किया गया।
 
नौसेना के मुताबिक यह पहल समुद्री मानचित्रण, तटीय विनियमन, संसाधन प्रबंधन और दीर्घकालिक पर्यावरणीय नियोजन में महत्वपूर्ण योगदान देगी, जिससे मॉरीशस के ब्लू इकोनॉमी लक्ष्यों को बल मिलेगा। इसके अलावा आईएनएस सतलुज ने मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी और समुद्री डकैती-रोधी गश्त की, जिससे क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा मजबूत हुई। इस मिशन का सफल समापन दोनों देशों के बीच मैत्री के गहरे बंधन की पुष्टि करता है, जो महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

जहा​ज पर आयोजित एक समारोह में आवास एवं भूमि मंत्री शकील अहमद यूसुफ अब्दुल रजाक मोहम्मद और मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूर्ण सर्वेक्षण का फेयर शीट औपचारिक रूप से मॉरीशस के अधिकारियों को सौंप दिया गया।​ यह तैनाती भारत और मॉरीशस के बीच 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक मिशन का प्रतीक है​, जो स्थायी समुद्री साझेदारी और सुरक्षित नौवहन, सतत महासागर प्रबंधन और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.