Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
टीवीके नेता विजय ने करूर हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
chennai,TVK leader Vijay , Karur accident
चेन्नई । तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय ने सोमवार को करूर भगदड़ के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। यह भेंट चेन्नई के पास मामल्लापुरम स्थित एक निजी होटल में हुई, जहां 37 परिवारों के 200 से अधिक सदस्य शामिल हुए।
 
तमिलगा वेट्ट्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता विजय ने करूर में हुए भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मल्लापुरम के एक निजी होटल में मुलाकात की। विजय ने करूर भगदड़ में मारे गए 37 लोगों के 235 परिवारों से मुलाकात की और उनकी मांगें सुनीं। विजय होटल के हर कमरे में जाते और वहां पहले से मौजूद पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलते हैं। मृतकों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विजय उनके परिवारों से मिले, उनसे बात की और उन्हें सांत्वना दी। मुलाकात के दौरान विजय ने परिवारों को यह आश्वासन दिया कि वह चिकित्सा और शिक्षा सहित सभी खर्च का वहन करेंगे।
 
मल्लापुरम में उक्त होटल में टीवीके की ओर से पीड़ितों के परिजनों के लिए 50 कमरे बुक किए गए थे। साथ ही पीड़ित परिवारों को करूर से ओमनी बसों में लाने की व्यवस्था भी टीवीके की ओर से ही की गयी थी। आठ मृतकों के परिवार विमान से चेन्नई पहुंचे थे।
 
इस बीच करूर भगदड़ में मारे गए मोहन के पिता कंदासामी अकेले मामल्लपुरम पहुंचे, जहां उन्हें होटल में प्रवेश न मिलने पर कुछ देर हंगामा हुआ। दरवाजे पर कुछ देर इंतजार करने के बाद, उन्होंने अपने बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया, जो वे अपने साथ लाए थे, उसके बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गयी।
 
दरअसल, विजय की पीड़ित परिवारों से यह मुलाकात ठीक एक महीने बाद हुई, जब 27 सितंबर को करूर में टीवीके की एक राजनीतिक रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।
 
टीवीके का दावा है कि यह नई व्यवस्था इसलिए की गई है, क्योंकि विजय को करूर में प्रभावित लोगों से मिलने के लिए अधिकारियों से अनुमति नहीं मिल पाई थी। टीवीके की ओर से यह भी कहा गया कि विजय ने पहले करूर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्थान बदलना पड़ा।
 
टीवीके की ओर से बताया गया है कि यह मुलाकात किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह विजय का व्यक्तिगत कदम है, जिससे कि वे अपने समर्थकों और उनके परिवारों का दुख बांट सकें। टीवीके ने दीपावली से पहले मृतकों के परिवारों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी।
 
MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.