Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सतर्कता को संस्थागत आदत बनाना जरूरीः नड्डा
new delhi,    institutional habit, Nadda

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। यह आयोजन सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में किया गया, जो 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर देशभर में मनाया जा रहा है।
नड्डा ने कहा कि शासन के प्रत्येक स्तर पर नैतिक मूल्यों को संस्थागत रूप देना और सतर्कता की संस्कृति विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि ‘क्या करें और क्या न करें’ की एक सरल सूची तैयार की जानी चाहिए ताकि कोई व्यक्ति सद्भावना या सहानुभूति के चलते अनजाने में गलती न करे। साथ ही, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को नियमित प्रक्रिया बनाने पर भी उन्होंने बल दिया। नड्डा ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे संस्थागत आदत बनाना चाहिए ताकि शासन अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और ईमानदार बने। 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने इस वर्ष अगस्त में सभी संगठनों को 18 अगस्त से 17 नवम्बर तक तीन माह की निवारक सतर्कता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, जिसमें लंबित शिकायतों का निस्तारण, लंबित मामलों का निपटारा, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, परिसंपत्ति प्रबंधन शामिल है।
कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ दोहराई।

MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.