Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंजाब की बठिंडा अदालत में पेश हुई कंगना रानौत
chandigarh, Kangana Ranaut , Bathinda court

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करने के बाद अदालती कार्यवाही का सामना कर रही बालीवुड अभिनेत्री एवं हिमाचल की सांसद कंगना रानौत सोमवार को बठिंडा की अदालत में पेश हुई। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा था। कंगना के बठिंडा आने पर विरोध की आशंका के चलते अदालत परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।


बालीवुड अभिनेत्री कंगना से जुड़ा यह मामला किसान आंदोलन के समय में साल 2021 का है। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपये लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने 4 जनवरी, 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था।


इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली। सोमवार को कोर्ट में पेशी पर महिला किसान महिंदर कौर के पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना की बातचीत हुई। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गलतफहमी हुई है। मैंने माता (बुजुर्ग महिला किसान) को संदेश दिया है कि वे मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई हैं। सांसद ने कहा कि मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा इसे दिखाया गया है। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। सभी मुझे प्यार करते हैं।


कंगना ने कहा कि अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने मां महिंदर जी के पति से भी इस बारे में बात की थी। मेरा उससे कोई लेना देना भी नहीं था। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टेंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।

MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.