Since: 23-09-2009
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने के बाद आज सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई। मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपित मनोज कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित मानसिक विक्षिप्त है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे की हालत में आरोपित मनोज कुर्रे ने घटना को अंजाम दिया था। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।उल्लेखनीय है कि तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत रविवार को वीआईपी चौक के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को उखाड़ दिया गया था। घटना से लोगों में भारी आक्रोश था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपिताें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब प्रतिमा के पुनः स्थापित होने से स्थानीय लोगों में संतोष व्याप्त है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |