Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अदाणी प्लांट के खिलाफ 4 गांव से अधिक के ग्रामीणों किया चक्का जाम
anuppur, Villagers f, Adani plant

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में अदाणी पावर प्लांट कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों और मजदूरों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए सडक जाम कर दिया हैं। ग्रामीणों ने कंपनी पर मजदूरों का शोषण का अरोप लगाया हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहें हैं।

 


जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत उमर्दा, छतई, मंटोलिया एवं मझोली व आसपास के ग्रमीणों ने मंगलवार की सुबह से ग्राम छतई की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहें हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी कई महीनों से मजदूरों का शोषण कर रही है। उन्हें मजदूरी, सीएसआर फंड और भत्ते की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने का कंपनी का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। जब तक कंपनी उनके सभी बकाया भुगतान नहीं करती और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

 


मौके पर पुलिस बल तैनात, अधिकारी पहुंचे
स्थिति को देखते हुए, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन के नियंत्रण में है।

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.