Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
श्रद्धा- भक्ति के माहौल में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न
indore, Chhath Mahaparva, reverence and devotion
इंदौर । लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बसे पूर्वांचल और बिहार के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की आराधना कर अपने परिवार, समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और शांति की कामना की।


शहर में सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के बाद आधी रात से ही श्रद्धालु और व्रती महिलाएं घाटों की ओर बढ़ने लगीं। मंगलवार अलसुबह 4 बजे तक सभी प्रमुख घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गए, जहां रंगीन विद्युत सजावट, दीपों की झिलमिल और छठ मैया के भजन-लोकगीतों की मधुर धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फुलझड़ियों और दीपों से घाटों को रौशन कर दिया, जिससे पूरा माहौल दिव्यता से भर उठा।
 
जैसे-जैसे सूर्योदय का समय नजदीक आया, व्रती महिलाएं और पुरुष जल में खड़े होकर हाथ जोड़ सूर्यदेव से अपने परिवार की कुशलता और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करने लगे। सूर्योदय के साथ ही शहर के प्रमुख घाटों- विजय नगर, स्कीम नंबर 78, तुलसी नगर, समर पार्क निपानिया, वेद मंदिर, सुखलिया, श्याम नगर, ड्रीम सिटी देवास नाका, शंखेश्वर सिटी, बाणगंगा कुंड, वक्रतुण्ड नगर, कालानी नगर, सिलिकॉन सिटी, पिपलियाहाना तालाब, अन्नपूर्णा रोड तालाब और सूर्य मंदिर (कैट रोड) घाय पर श्रद्धालुओं ने “आदि देव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्करः” और “ॐ सूर्याय नमः” के मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य अर्पित किया।
 
पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह और महासचिव केके झा ने बताया कि इस अवसर पर शहर के कई जनप्रतिनिधि, राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी भी श्रद्धा पूर्वक शामिल हुए और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अर्घ्य के पश्चात श्रद्धालुओं ने ठेकुआ, केला, सेब और अन्य मौसमी फलों का प्रसाद वितरित किया। तत्पश्चात व्रतियों ने पीपल वृक्ष की पूजा कर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत का पारण किया और नमकयुक्त भोजन ग्रहण कर उपवास का समापन किया।
 
छठ महापर्व के इस भव्य समापन ने न केवल इंदौर को पूर्वांचल संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया, बल्कि आस्था, अनुशासन और सामूहिकता की मिसाल भी पेश की। घाटों पर गूंजते लोकगीतों और जयघोषों ने मानो पूरे शहर को भक्ति और ऊर्जा से भर दिया।


तुलसी नगर में अगले वर्ष बनेगा स्थायी छठ घाट
तुलसी नगर रहवासी संघ और पूर्वोत्तर समाज के सहयोग से मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह श्रद्धापूर्वक उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में माताएँ और बहनें व्रत रखकर उपस्थित हुईं और अपने परिवार, समाज तथा देश की समृद्धि के लिए छठ मैया से प्रार्थना की। इस अवसर पर रहवासी संघ ने घोषणा की कि अगले वर्ष की पूजा से पूर्व मंदिर परिसर में जनसहयोग से 20×5 फीट का स्थायी छठ घाट बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु अधिक सुविधा और सुरक्षा के साथ पर्व मना सकें। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष राजेश तोमर, उपाध्यक्ष भगवान झा, आर.के. पटेल, सुलभ जैन, प्रमोद वाजपेई, शारदा सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.