Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
jashpur,   rainfall warning issued , Chhattisgarh

जशपुर/रायपुर । मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।साथ ही प्रशासन को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त बूंदाबांदी हुई, वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं।

आज बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर आदि में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है । वहीं, कुछ स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी जिलों में तेज हवाएं 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5°C और पेण्ड्रारोड का न्यूनतम तापमान 19°C दर्ज किया गया। वहीं बेलगहना में सबसे अधिक 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पिपरिया, कशडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

 

 

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.