Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ व्रतियों का 36 घंटे का उपवास
raipur, 36-hour fast , rising sun
रायपुर । छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में विभिन्न घाटों पर धूम-धाम से उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ आज यानी मंगलवार को महापर्व छठ का समापन हो गया। व्रतियों ने घाटों पर उगते सूर्य की उपासना की और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। रात से ही राजधानी रायपुर के महादेव घाट, शीतला तालाब, तेलीबांधा तालाब, बूढातालाब सहित शहर के अन्य घाटाें पर श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में जुटी ।
 
व्रती सुबह से ही सूप, फल, ठेकुआ और प्रसाद लेकर नदी , घाट एवं तालाबाें में अर्घ्य देने के लिए उतरे और उगते सूर्य काे अर्घ्य अर्पित किया गया, घाटाें पर छठी मैया के गीताें की गूंज सुनाई दी। इसी बीच राजधानी रायपुर में हल्की बारिश भी हुई, बावजूद इसके आस्था में काेई बाधा नहीं आई । वहीं लाेगाें की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।
 
उल्लेखनीय है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सभी छठ  व्रत का पारण करते हैं। वहीं पारण के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का समापन हो गया। इससे पहले कल शाम में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया था। राजधानी रायपुर महादेवघाट, शीतला  तालाब, बूढाताला, तेलीबांधा तालाब, बाेरियाखुर्द तालाबा सहित अन्य घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरी श्रद्धा के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ को धूमधाम से मनाया गया। छठ व्रतियों ने नदी किनारे, तलाब के किनारे, अलग-अलग जगहों पर छठ घाट बनाकर पानी में खड़े हो कर सूर्य देव का उपासना और प्रार्थना पूजा अर्चना की। इसके साथ व्रतधारियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ सूर्य देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने परिवार के कल्याण की कामना की। सभी छठ घाटों को रंग बिरंगी लाइट रौशनी से सजाया गया था और जिला प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई ताकि छठ व्रती ओर छठ पूजा में आस्था रखने वाले श्रद्धालु लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
 

 

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.