Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जिला अस्पताल में फैली गंदगी बदबू से मरीज और परिजन परेशान
dhamtari, Patients and their families , district hospital

धमतरी । शहर के जिला अस्पताल परिसर में इन दिनों गंदगी और बदबू का आलम है। अस्पताल से निकलने वाला कचरा चीरघर के पास इकट्ठा किया जा रहा है, जिसे नगर निगम की गाड़ी द्वारा समय-समय पर उठाया जाना चाहिए, लेकिन दीपावली के बाद सफाई न होने से कचरा सड़ने लगा है। इसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीज, उनके परिजन और पुलिस कर्मचारी बदबू से परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार, चीरघर के पास रखे कचरे में दो-तीन मवेशी भी मुंह मारते देखे गए। स्थिति इतनी भयावह थी कि वहां खड़ा होना मुश्किल हो गया था। अस्पताल पहुंचे महेश कुमार देवांगन, संतोष कुमार नाग और भीमसेन नाग ने कहा कि जिला अस्पताल जैसी जगह पर साफ-सफाई को लेकर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली के समय जहां पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया गया, वहीं अस्पताल परिसर की अनदेखी कर दी गई। इससे परिसर में गंदगी फैल गई है और संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि लगभग सप्ताहभर से कचरा जमा हुआ है। अस्पताल का मेडिकल वेस्ट अनुबंधित संस्था द्वारा नियमित रूप से उठाया जाता है, लेकिन यह सामान्य गंदगी है जिसके लिए नगर निगम जिम्मेदार है। कई बार फोन करने के बावजूद सफाई नहीं की गई है। निगम को पुनः निर्देश दिया जाएगा कि तुरंत सफाई करवाई जाए।

जिला अस्पताल में धमतरी के अलावा कांकेर, बालोद और नारायणपुर जिलों से भी प्रतिदिन 400 से 500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मौसम में बदलाव के दौरान मरीजों की संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे में अस्पताल परिसर में फैली गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ जाता है। मरीजों का कहना है कि जिला अस्पताल जैसी जगह पर साफ-सफाई की स्थिति बेहतर होनी चाहिए ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.