Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
राजस्थान में हाईटेंशन लाइन को छूने से बस में दौड़ा करंट तीन मजदूरों की मौत
jaipur, Three labourers died , Rajasthan

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर थाना इलाके में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन से छूने के बाद एक निजी बस में करंट दौड़ गया, जिससे बस में सवार 12 मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद बस में आग लग गई झुलसे मजदूरों को शाहपुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों की हालात भी चिंताजनक बनी हुई है।


शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि यह घटना टोडी गांव के पास हुई है, जहां एक निजी बस से ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को लाया जा रहा था। इस दौरान बस हाईटेंशन लाइन को छू गई और करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस में सवार करीब 12 मजदूर करंट की चपेट में आने से झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस के साथ ही वे खुद मौके पर पहुंचे। करंट से झुलसे मजदूरों को शाहपुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों की हालात भी चिंताजनक बनी हुई है।


शाहपुरा एसडीएम संजीव खेदड़ ने बताया कि हादसे के बाद बस में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन के साथ ही दमकल को मौके पर बुलाया गया और आग बुझाई गई। एसडीएम का कहना है कि इस हादसे में झुलसे दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शाहपुरा के उपजिला अस्पताल से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका समुचित उपचार किया जाएगा।

 

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.