Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जिला अस्पताल से बच्ची चोरी
shivpuri, Baby girl stolen,district hospital
शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल से एक नवजात बच्ची चोरी होने होने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के एचडीयू वार्ड (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) से मंगलवार की रात को यह नवजात बच्ची चोरी हुई है। जिसमें नवजात बच्ची चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में वारदात कैद होने के बाद हड़काम मच गया। बच्ची को चुराने वाली महिला की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उक्त महिला पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
 
आशा कार्यकर्ता का परिचित बताकर भरोसा जीता और बच्ची को चुरा कर ले गई- बताया जाता है कि 28 अक्टूबर को रोशनी आदिवासी ने बच्ची को जन्म दिया था। आरोपी महिला दो दिन से परिजनों से बातचीत कर रही थी। बुधवार तड़के करीब 4 बजे बच्ची को खिलाने बहाने ले गई, फिर वापस आकर वार्ड में ही बैठी रही। जैसे ही परिजन सो गए, वह बच्ची को लेकर फरार हो गई।
 
नींद खुली तब पता चला- बताया जाता है कि इस घटना के कुछ देर बाद जब परिजन की नींद खुली तो बच्ची नहीं मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान की जा रही है।
 
एसपी जांच पड़ताल के लिए अस्पताल पहुंचे-
जिला अस्पताल में बच्ची चोरी जाने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ जिला अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है संबंधित महिला की तलाश के लिए पुलिस जुट गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नवजात को चोरी करने वाली महिला की पहचान बताने पर इनाम घोषित किया। पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.