Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राजग सरकार ने हमेशा किया है पिछड़े वर्गों का सम्मानः राजनाथ
darbhanga, NDA government , Rajnath
दरभंगा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा बयानबाजी के बजाय ठोस कार्रवाई के जरिए पिछड़े वर्गों का सम्मान किया है।
राजनाथ सिंह ने दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में कहा कि बिहार में विकास एवं सुशासन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हम जाति, धर्म की राजनीति नहीं करते। हम निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति करते हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने भ्रष्टाचार और कुशासन के पिछले रिकॉर्ड के ज़रिए दुनिया भर में बिहार को बदनाम किया है। उन्होंने हर घर में एक सरकारी नौकरी देने के राजद के वादे पर भी तंज कसा और इसे अवास्तविक और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का राजद का वादा व्यावहारिक नहीं, बल्कि धोखे की राजनीति है।
भाजपा नेता सिंह ने कहा कि 20 साल तक राज्य पर शासन करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। जबकि यह दुख की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री (लालू यादव) के पूरे परिवार पर अनियमितताओं का आरोप है। उन्होंने राजद द्वारा वक्फ अधिनियम में संशोधनों को रद्द करने के वादे की आलोचना करते हुए कहा कि वे ऐसा कर ही नहीं सकते, क्योंकि यह कानून संसद में पारित हो चुका है। सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। हम निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति करते हैं।
MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.