Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
मोंथा के प्रभाव से तेलंगाना के 16 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा
hydrabad, 16 Telangana districts,Montha

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य में चक्रवात मोंथा का व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। हैदराबाद सहित

कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश से अचानक बाढ़ की संभावना व्यक्त की है। भारी बारिश के चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने 127 ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द करने के अलावा 14 अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। 
 

मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात मोंथा के प्रभाव से तेलंगाना के 16 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा है। इनमें आदिलाबाद, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, कामारेड्डी, करीमनगर, सिद्दीपेट, वारंगल, जनगामा, यादाद्री भुवनगिरी, हनुमाकोंडा, महबूबाबाद, मेडक, मेडचल मलकाजगिरी और पेड्डापल्ली जिले शामिल हैं। मौसम विभाग

के अनुसार वारंगल, हनुमाकोंडा और महबूबाबाद जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आदिलाबाद, निर्मल, जगतियाल, मंचेरियल, राजन्ना सिरसिला, पेद्दापल्ली, करीमनगर, सिद्दीपेट, जनगामा, यदाद्री भुवनगिरि, जयशंकर भूपालपल्ली और सूर्यापेट जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना के लिए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसके अलावा कुमुरम भीम आसिफाबाद, निज़ामाबाद, कामारेड्डी, मेडक, रंगारेड्डी, नलगोंडा, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम और खम्मम जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

दक्षिण मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने 127 ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द किया और 14 अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। मोंथा चक्रवात के चलते फलकनुमा, ईस्ट कोस्ट, गोदावरी, विशाखापत्तनम, नरसापुर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं। बारिश के कारण कई ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। कोणार्क एक्सप्रेस को तेलंगाना के महबूबाबाद ज़िले के गुंड्रातिमादुगु में और गोलकुंडा एक्सप्रेस को दोर्नाकल में रोका गया है। साईनगर शिरडी एक्सप्रेस को आंध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले के कोंडापल्ली में रोका गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर 12 मालगाड़ियां रोकी गई हैं।


राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। महबूबाबाद जिले में आज हुई बारिश के कारण बाढ़ का पानी रेल की पटरियों तक पहुँच गया है। इस वजह से दोर्नाकल रेलवे स्टेशन पर बाढ़ का पानी पटरियों के ऊपर से बह रहा है। पटरियों पर पानी भर जाने से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। काजीपेट-विजयवाड़ा मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा है।

चक्रवात मोंथा के प्रभाव से हैदराबाद में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इसके कारण हाईटेक सिटी, माधापुर, आईटी कॉरिडोर, रायदुर्गम और अन्य इलाकों में ट्रैफ़िक जाम की स्थिति बन रही है। हैदराबाद के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई ।

 
बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सिटी में तेज बारिश और आंधी ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

 

MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.