Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राष्ट्रपति मुर्मु ने अंबाला एयरबेस​ से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रचा
new delhi, President Murmu ,created history
नई दिल्ली । भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को वायु सेना के एयरबेस अंबाला से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रचा दिया। उनके साथ ही वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक अन्य विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ान बहर चुकी हैं।
 
राष्ट्रपति मुर्मु सुबह हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पहुंचीं, जहां एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति को यहां पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह राफेल विमान में सवार हुईं और अंबाला के आसमान में उड़ान भरीं।
 
राष्ट्रपति को आसमान में ले जाने वाले विमान के पायलट ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी थे, जो भारतीय वायु सेना की नंबर 17 स्क्वाड्रन 'गोल्डन एयरो' के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) भी हैं। इससे पहले 8 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति मुर्मु असम के तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ान भरी थीं। इसके साथ ही वह फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बन गयी हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ानें भरी थीं।
 
राष्ट्रपति के साथ ही भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी एक अन्य विमान में उड़ान भरकर अपनी फ्लाइंग क्षमता का प्रदर्शन किया। फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख डसॉल्ट एविएशन में निर्मित राफेल फाइटर जेट को औपचारिक रूप से सितंबर, 2020 में अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। फ्रांस से 27 जुलाई, 2020 को आए पहले पांच राफेल विमानों को 17 स्क्वाड्रन, 'गोल्डन एरोज' में शामिल किया गया था। यह जेट वायु सेना की ताकत का एक अहम हिस्सा है। राफेल जेट का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था, जिसने 7 मई को पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्रों में कई आतंकी बुनियादी ढांचों को नष्ट करके अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।
MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.