Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में माखनलाल यूनिवर्सिटी में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरा छात्र
bhopal,   student fell , Makhanlal University

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह एक हादसा हाे गया। यहां बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से एक छात्र नीचे गिर गया। हादसे के बाद कॉलेज में अफरा-तफरा मच गई। कॉलेज के स्टाफ ने छात्र को तुरंत गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल को रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र दिव्यांश को सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं।

 

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का है। छात्र दिव्यांश चौकसे क्लास से ब्रेक लेकर बालकनी की ओर गया था। बाद में गिरने की आवाज आने पर आसपास मौजूद छात्र और स्टाफ मौके पर पहुंचे। जहॉ दिव्यांश जमीन पर पड़ा नजर आया। कहा जा रहा है की तीसरी मंजिल पर अचानक उसका पैर फिसल गया था, काफी ऊचांई से जमीन पर गिरने से छात्र दिव्यांश चौकसे के शरीर में कई जगह गंभीर और अदंरुनी चोटें आई है। स्टाफ ने उसे फौरन गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया।

 

डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छा दिव्यांश चौकसे मूल रूप से रायसेन जिले का रहने वाला है। वह मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर का छात्र है। जिस बालकनी से दिव्यांश गिरा, वहां करीब साढ़े तीन फीट की स्टील रेलिंग हैं। घटना स्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। ‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पर उसका अकाउंट है। इसमें पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने कहा कि छात्र का पैर फिसलने से हादसा हो सकता है। वहीं, साथी छात्रों का कहना है कि यह हादसा दुर्घटनावश हुआ है। आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

 
MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.