Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बीजेपी विधायक आशीष शर्मा को मातृशोक
bhopal, BJP MLA , loss of his mother

भाेपाल । मध्य प्रदेश की खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा की माता सुशीला देवी शर्मा का गुरुवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे पूर्व विधायक स्व. गोविन्द शर्मा की धर्मपत्नी थीं। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। सुशीला देवी शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उन्हें पहले इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर दो दिन पहले उन्हें एयर लिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए एम्स दिल्ली ले जाया गया था। जहां आज सुबह उन्हाेंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में कहा खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आशीष शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती सुशीला गोविंद शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके चरणों में प्रणाम कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सिद्धेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

 
उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- खातेगांव विधानसभा से भाजपा विधायक आशीष शर्मा की पूज्य माताजी सुशीला शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में आत्मबल प्रदान करें।
MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.