Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जबलपुर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू
jabalpur, All India Executive Board , Sangh begins
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज गुरुवार से शुरू हो गई है। 01 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सहित देशभर के संघ पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे अभियानों और आगामी योजनाओं पर मंथन होगा।
 
जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक पहली बार आयोजित हो रही है। यहां शहर के विजन नगर स्थित कचनार सिटी क्लब में सुबह 9 बजे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की बैठक उपस्थिति में बैठक में शुरुआत हुई। बैठक की शुरुआत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, फिल्म अभिनेता असरानी सहित 207 शख्सियतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनका हाल के महीनों में निधन हो गया। बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह-सरकार्यवाह, अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र एवं प्रांत स्तर के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और समविचारी संगठनों के प्रमुख भी मौजूद हैं।
 
संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरसंघाचलक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। बैठक में 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक शामिल हुए हैं। इसके साथ 46 प्रांतों के कार्यवाह और प्रचारक उपस्थित हुए हैं। पूरे देशभर से 407 कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी।


इस तीन दिवसीय बैठक में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर देशभर में चल रहे अभियानों और आगामी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा। 01 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक में एसआईआर के साथ-साथ राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाना है। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भी विशेष रूप से याद किया जाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए सरसंघचालक 26 अक्टूबर को जबलपुर पहुंच गए थे।
MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.