Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
patna,   Naxalism and corruption , Amit Shah
पटना । बिहार के मुंगेर, लखीसराय और नालंदा जिले में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है। 
 
अमित शाह ने कहा कि 2005 के पहले, पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। सारे उद्योग, व्यापार, ट्रेडिंग बंद हो गए थे, बस एक ही धंधा चल रहा था अपहरण और फिरौती का...आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त कर दिया और बिहार में नए विकास की शुरुआत की। 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की चुनावी सभा में घोषणा करते हुए कहा कि लखीसराय मेडिकल कॉलेज का नाम श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने विजय सिन्हा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि लखीसराय का विकास इन्हीं के नेतृत्व में हो रहा है। 
 
अमित शाह ने कहा कि कल राहुल गांधी ने ने प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर उन्होंने छठी मैया का भी अपमान किया। जो लोग छठ पूजा मनाते हैं वे नाटक करते हैं। राहुल बाबा, आप छठी मैया के महत्व और आस्था को नहीं समझेंगे। आप पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आपके कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया। जब 14 नवंबर को बक्से खुलेंगे, तो उनका (महागठबंधन) सफाया हो जाएगा। 
 
गृह मंत्री ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है लेकिन आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आप ये सोच कर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है। आपका एक-एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है। 
 
अमित शाह ने महागठबंधन के मेनिफेस्टो को झूठा बताया, इन लोगों के मेनिफेस्टो में सिर्फ झूठी बातें हैं, इनके कार्यकर्ताओं को भी ये वादे हजम नहीं हो पा रहे हैं, ये झूठ बोलकर सिर्फ सत्ता में आना चाहते हैं, इनके पास कोई विजन नहीं है। कभी यह धरती विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय की थी, जहां दुनिया भर से लोग पढ़ने आते थे। लेकिन बख्तियार खिलजी ने इस गौरवशाली विश्वविद्यालय को ध्वस्त कर दिया था। 
 
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसी नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से खड़ा किया, जो 12वीं सदी में तबाह हो गया था और नालंदा की शैक्षिक विरासत को नया जीवन दिया। उन्होंने गर्व से कहा कि आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अब अगर सौ बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, तो हमारी नालंदा विद्यापीठ को कोई मिटा नहीं सकता। 
 
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी और तभी से हिलसा के सूर्य मंदिर में एक दीपक लगातार जल रहा है। करीब 550 साल पहले अयोध्या का राम मंदिर तोड़ा गया था, लेकिन कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव ने 70 साल तक उसके पुनर्निर्माण में अड़ंगे डाले। उन्होंने कहा, “जब राम मंदिर बन सकता है तो सीता माता मंदिर क्यों नहीं? बिहार उनकी जन्मभूमि है।”
 
अमित शाह ने बताया कि पांच महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उन्होंने 850 करोड़ की लागत से सीता माता मंदिर के भूमि पूजन का कार्य किया था और दो वर्षों में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.