Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल
patna, Complaint filed , Rahul Gandhi

पटना । बिहार में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छठ महापर्व पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर ओझा ने दाखिल कर उनके खिलाफ केस चलाने और गिरफ्तार करने की मांग की है। 

 

अधिवक्ता ओझा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने मझौलिया हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी कुछ भी कर सकते हैं। चुनाव के बाद वह नजर नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि छठ पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी ड्रामा कर रहे हैं। 


अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान को ठेस पहुंचाने और देश को अपमानित करने के उद्देश्य से ही कांग्रेस नेता ने इस तरह का बयान दिया है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत केस चलाने और गिरफ्तार करने की मांग की है। 

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में सकरा के मझौलिया हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ महापर्व को लेकर अमर्यादित बयान की थी। 

MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.