Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक लाख की इनामी महिला सहित 3 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण
kondagaon, Three Naxalites,   Chhattisgarh
कोंडागांव । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरूवार काे नक्सली संगठन में सक्रिय एक लाख की इनामी महिला 
सहित तीन नक्सलियों ने एसपी पंकज चन्द्रा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
 
आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक लाख रुपये की इनामी और बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम सदस्य पूर्वी 29 वर्षीय महिला नक्सली सिरबत्ती उर्फ बत्ती कोर्राम  निवासी ग्राम तुमड़ीवाल कोटमेटा, थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव, मातला क्षेत्र के डीएकेएमएस सदस्य और 50 वर्षीय जगत राम निवासी ग्राम पालरमेटा, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर, किसकोड़ो क्षेत्र के डीएकेएमएस सदस्य और 50 वर्षीय लच्छन निवासी किसकोड़ो, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर शामिल हैं।
 
कोंडागांव पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित महिला नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत सप्लाई टीम सदस्या तथा शेष दोनों पुरूष नक्सली मातला व किसकोड़ो क्षेत्र में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सली पुलिस सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने, ईरागांव एवं आमाबेड़ा साप्ताहिक बाजार में पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीण की हत्या करने की वारदात तथा मतदान केन्द्र क्र 87 ग्राम बंडापाल गये मतदान दल के सदस्यों को डरा-धमका कर मतदान सामग्री लूट की वारदात में शामिल थे।
 
आत्मसमर्पित तीनाें नक्सलियों को राज्य शासन की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा।
 
आत्मसमर्पण के दौरान नीतीन्द्र नाथ, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी, 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ, राजेश कुमार, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी, 12वीं वाहिनी सीआरपीएफ, रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स, सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स एवं अन्य उपस्थित रहे।
MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.