Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिहार में राजद-कांग्रेस की सरकार बन गई तो अपराधी फिर से लौट आएंगे : योगी आदित्यनाथ
patna,  RJD-Congress government, Yogi Adityanath
पटना/सिवान । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सिवान जिले के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मादवारों के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "अगर बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार बन गई, तो अपराधी फिर से सड़कों पर नाचेंगे और जनता भय के साये में जीने को मजबूर होगी।" राजद शासनकाल का जंगलराज आज भी बिहार की जनता नहीं भूली है। राजद के राज में अराजकता थी, परिवारवाद था और जनता भय के साये में जी रही थी।
 
योगी आदित्यनाथ ने अपने करीब 30 मिनट के ओजस्वी भाषण में कहा कि अगर कांग्रेस-राजद की सरकार बनी, तो सबसे पहले गरीबों का राशन बंद होगा, फिर नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीन हड़प ली जाएगी। ये लोग विकास नहीं, बल्कि अपराधियों का तांडव करवाएंगे। अपराधी तो कांग्रेस-राजद के शागिर्द हैं।
 
राजग काम में विश्वास रखता है, दिखावे में नहीं
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजग सरकार केवल वादे नहीं करती, उन्हें निभाती भी है। उन्होंने कहा, "हमने कहा था कि अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बनाएंगे, हमने बना दिया। अब माता सीता जी के मंदिर की बारी है"
 
उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा," हमने वादा किया था कि यूपी में दंगे-फसाद बंद करवाएंगे। आज साढ़े आठ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधियों पर बुलडोजर चला, उनकी संपत्तियां जब्त की गईं और उन्हीं पैसों से गरीबों के लिए मकान बनवाए गए। अब उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं होता, सब चंगा है।"
 
राजग की सरकार बनेगी, तो बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा
 
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब विकास, सुरक्षा और स्थिरता चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में राजग की सरकार बनी, तो राज्य भी विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि राजग की सरकार ही गरीबों, किसानों, नौजवानों और माताओं-बहनों के सम्मान की सच्ची रक्षा कर सकती है। राजग सरकार विकास, सुशासन और युवाओं के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगी।
 
योगी आदित्यनाथ ने आए लोगों को बताया कि वे तीन दिनों में दूसरी बार सीवान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, " परसों मैं रघुनाथपुर आया था, क्योंकि वहां एक माफिया फिर से कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। जनता अब ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में नहीं आने देगी। बिहार अब अपराधियों के हाथों की कठपुतली नहीं बनेगा।" रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन ने राजद नेता स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को प्रत्याशी बनाया है।
 
सभा के अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि सिवान सहित पूरा बिहार अब विकास, सुरक्षा और सुशासन की ओर बढ़ रहा है। जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी।
 
जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह
 
सीवान में शुक्रवार को प्रतिकूल मौसम के बाद भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता के उत्साह का प्रतीक था। हर वर्ग और समुदाय के लोग "अबकी बार, एनडीए सरकार" के नारे लगाते नजर आए। पूरा मैदान जोश और उत्साह से गूंज उठा।
 
जनसभा मंच पर सिवान विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, दारौंदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, बड़हरिया विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल, जीरादेई विधानसभा से जदयू प्रत्याशी भीष्म प्रताप सिंह, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह ‘सिग्रीवाल’, सिवान लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजयलक्ष्मी देवी, सिवान के भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित राजग के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
 
जनसभा में उपस्थित सभी नेताओं ने जनता से राजग के पक्ष में मतदान करने की अपील की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की।
MadhyaBharat 31 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.