Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
बिहार विधानसभा चुनाव: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जारी किया संकल्प पत्र
patna, Bihar Assembly Elections,  National Democratic Alliance

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा रामविलस के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जितन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, विनोद तावड़े। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से संकल्प पत्र को जारी किया।

इसमें रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष जोर दिया गया है। गठबंधन ने अगले पाँच वर्षों में बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का वादा किया है।

संकल्प पत्र जारी करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्कीलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता देंगे। साथ ही एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। मिशन करोड़पति के माध्यम से चिन्हित महिला उधमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख की सहायता दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।

कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत की जाएगी। किसानों को हर वर्ष 9000 का लाभ दिया जाएगा। एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा, पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहू, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। बिहार मत्स्य मिशन की शुरुआत करके हर प्रखण्ड में चिलिङ्ग और प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने घोषणा की कि साथ नए एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे। 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण करेंगे। अमृत भरत एक्सप्रेस व नामों रैपिड रेल सेवा का विस्तार करेंगे। 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगी। न्यू पटना में ग्रीन फील्ड शहर, प्रमुख शहरों में सेटेलाइट टाउनशिप।

उन्होंने कहा कि माँ जानकी कि पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकसित करेंगे। पटना के समीप ग्रीन फील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। दरभंगा, पूर्णिमा एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। 10 नए शहरों से घरेलू उड़ान मिलेगी।

विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत एक लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाएंगे। विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाएंगे, जो औधोगिकीकरण व लाखों नौकरियों की नींव रखेगा। प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैकचरिंग यूनिट व 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। अगले पाँच वर्षों में बिहार में एक न्यू एज इकोनोमी का निर्माण करेंगे जिसके अंतर्गत बिहार को एक वैश्विक बैक एंड हब और ग्लोबल वर्क प्लेस के रूप में स्थापित की जाएगी। 50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुफ़्त राशन 125 यूनिट मुफ़्त बिजली। 5 लाख तक मुफ़्त इलाज। 50 लाख नए पक्के मकान। सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाएंगे। सभी गरीब परिवारों के छात्रों को मुफ़्त गुणवक्ततापूर्ण शिक्षा, मिड डे मिल के साथ पौष्टिक नाश्ता व स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब की सुविधा देंगे।

मेड इन बिहार पर जोर दिया जाएगा। 5 मेगा फूड पार्क स्थापित करेंगे। कृषि निर्यात दोगुना करेंगे। 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करेंगे। बिहार को मखाना, मछली एवं अन्य उत्पादों के ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में विकसित करेंगे। मिथिला मेगा टेक्सटाइल एवं डिजाइन पार्क व यंग मेगा सिल्क पार्क से बिहार को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल और सिल्क हब बनाया जाएगा।

डिफेंस कॉरीडोर, सेमीकंडक्टर उत्पादन पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी। 100 एमएसएमई पार्क, 50000 से अधिक कुटीर उद्योगों से वॉकल फोर लोकल को बढ़ावा देंगे।

वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, 5000 करोड़ से प्रमुख जिला स्कूलों का कायाकल्प करेंगे। बिहार को एआई हब बनाया जाएगा। विश्वस्तरीय मेडीसिटी का निर्माण कराया जाएगा। बिहार स्पोर्ट्स सिटी की स्थापना होगी।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यायनरत सभी अनुसूचित जाती के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2000 रुपये दिए जाएंगे।

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को वित्तीय सहायता और कौशल प्रशिक्षण। ऑटो टैक्सी ई रिक्शा चालकों को 4 लाख का निवान बीमा। गिग वर्कस ऑटो रिक्शा चालकों को कॉलेटरल फ्री वाहन ऋण न्यूनतम ब्याज पर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि माँ जानकी मंदिर और विष्णुपद महाबोधि कॉरीडोर का निर्माण। रामायण, जैन, बौद्ध, गंगा सर्किट का विकास किया जाएगा। शारदा सिन्हा कला एवं संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

इसके साथ ही अगले पाँच वर्षों में बाढ़ मुक्त बिहार बनाने की योजना। फ्लड मेनेजमेंट बोर्ड की स्थापना एवं फ्लड टू फॉर्चून मोडेल के अंतर्गत नदी जोड़ परियोजना, तटबंध, नहरों का शीघ्र निर्माण करके कृषि एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

MadhyaBharat 31 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.