Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुजरात के एकता नगर में विभिन्न राज्यों की हुई परेड
gandhinagar, Parade of various states , Ekta Nagar, Gujarat

गांधीनगर। गुजरात के एकता नगर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, सुरक्षा बलों और बैंडों की परेड हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस 

परेड की सलामी ली। इसमें नारी सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं ने विभिन्न बलों की कमान संभाली और अपने सशक्त नेतृत्व का प्रदर्शन किया।

 

इस परेड में विभिन्न बलों और बैंडों ने भाग लिया। इनमें सीमा सुरक्षा बल और BSF बैंड, आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस), सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) और सीआईएसएफ बैंड, सीआरपीएफ बैंड, एसएसबी बैंड, दिल्ली पुलिस बैंड के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा आदि राज्यों की पुलिस टुकड़ियाँ, एनसीसी फुट कंटिंजेंट, माउंटेड कंटिंजेंट (कुत्ता एवं घुड़सवार दल), कैमल कंटिंजेंट और कैमल माउंटेड बैंड तथा क्लीनिंग मशीन कंटिंजेंट शामिल थे। इन दलों ने राष्ट्रीय एकता, शांति, अनुशासन और महिला सशक्तिकरण का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

MadhyaBharat 31 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.