Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
घरघोड़ा में आस्था पर चोटमंदिर में रखी प्रतिमाओं को तोड़ नाली में फेंका
raigarh,   Gharghoda, faith was hurt

रायगढ़  ।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अंतर्गत घरघोड़ा के नेगीपारा में अज्ञात शरारती तत्व ने राम मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता और हनुमान जी प्रतिमाओं को तोड़ कर नाली में फेंक दिया है स्थानीय लोगों ने जब आज सुबह यह नजारा देखा तो सभी में आक्रोश भर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में तुरंत जांच कर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

घरघोड़ा में रहने वाले नीरज शर्मा ने बताया कि गांव में भगवान राम का मंदिर है जहां भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है,जहां श्रश्रद्धालु  पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग जब पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर से भगवान की प्रतिमाएं गायब थी,जो पास के नाली में तोड़कर फेंक दी गई थी। उनकी आस्था पर प्रहार देख सभी आक्रोशित हो उठे।

 

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है ताकि जल्द से जल्द इस तरह के घृणित कार्य करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

 

MadhyaBharat 31 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.