Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को आया अटैक अस्पताल में भर्ती
indore, Congress leader Pintu Joshi , attack, hospitalised
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. महेश जोशी के बेटे 42 वर्षीय दीपक पिंटू जोशी को शुक्रवार देर रात अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रात में भाजपा नेता दिनेश दवे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वह घर पहुंचे, जहां उन्हें सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें शेल्बी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप कर बताया कि उन्हें दो बार अटैक आया था।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने शनिवार को बताया कि अभी पिंटू जोशी आईसीयू में हैं, उसकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं। पिंटू को शुक्रवार देर रात दो बजे भर्ती कराया था। अस्पताल में ही दूसरी बार अटैक आया और हार्टबीट चली गई। डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर दिया। स्थिति में सुधार होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। अब वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वेंटिलेटर पर रहते हुए ही डॉक्टर उनकी एंजियोग्राफी करेंगे। ब्लॉकेज निकलने पर स्टेंट डाला जाएगा। मौके पर उनके चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौजूद हैं।


गौरतलब है कि वर्ष 2023 में पिंटू जोशी ने इंदौर विधानसभा-3 से चुनाव लड़ा था। इसमें भाजपा नेता गोलू शुक्ला की जीत हुई थी। गोलू शुक्ला को 73 हजार और पिंटू को 58,624 वोट मिले थे। वह 14 हजार वोट से चुनाव हार गए थे।

 

MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.