Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
देवउठनी एकादशी आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की
bhopal , Devuthani Ekadashi , Chief Minister

भाेपाल । आज देशभर में देवउठनी ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है और ये हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है और मान्यता है कि वे इस दिन चार महीने की योग-निद्रा से जागते हैं। मध्य प्रदेश में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। मध्य प्रदेश में इसे ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

 

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने शनिवार को साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देवउठनी एकादशी एवं तुलसी जी विवाह की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर श्री हरि विष्णु से प्रार्थना है कि आपके जीवन में मांगलिक प्रसंग सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता प्रदान करें, कुटुंब में धन-धान्य की सतत वृद्धि हो।

 

उल्लेखनीय है कि देवउठनी एकादशी कार्तिक शुक्ल की एकादशी को मनाई जाती है। ये दीपावली से 11वें दिन मनाया जाता है। इसे कई रूपों में लोग मनाते हैं। सामान्य रूप से देखा जाए तो ये त्योहार तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन माता तुलसी का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह हुआ था। गन्ने का मंडप सजाकर लोग रात में पर्व को मनाते हैं। तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह एक तरह से आनंद उत्सव की तरह मनाया जाता है। शास्त्रों के जानकार कहते हैं कि आज के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा या नींद से जागते हैं भगवान विष्णु के इस योगनिद्रा से जागने के बाद से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। आज के दिन से ही विवाह की शुरुआत हो जाती है

 

MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.