Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत ने तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
new delhi, India beat Australia , third T20
होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) । भारतीय टीम ने रविवार को होबार्ट के बैलेरीव ओवल में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाते हुए जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था, जबकि दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी।

 

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में 33 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठे ओवर में शुभमन गिल और आठवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए। गिल ने 12 गेंदों में 15 रन और सूर्यकुमार ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए। तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने मिलकर भारत के स्कोर को 10 ओवर तक 100 रन के पार ले गए। हालांकि अक्षर 111 के कुल स्कोर पर 17 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों का विकेट गिरने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने 43 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। वॉशिंगटन ने 23 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जितेश ने 13 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए।

 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए, जबकि मार्कस स्टोइनिस और जेवियर बार्टलेट ने एक-एक विकेट लिया।

 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती तीन ओवरों में ही दो झटके लगे। ट्रेविस हेड 6 रन और जोश इंग्लिस मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड ने पारी को संभाला और सातवें ओवर तक टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया को दो झटके लगे। मार्श 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अगली ही गेंद पर मिचेल ओवेन क्लीन बोल्ड हो गए।

 

टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट ने छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। शॉर्ट ने 15 गेंदों में 26 रन और जेवियर बार्टलेट 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले, जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया।

 

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.