Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
बिहार में फिर एनडीए सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को मिलेंगे रोजगार : नरेंद्र मोदी
navada,   NDA government,Narendra Modi

नवादा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अगर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनती है तो एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेंगे ।उद्योग धंधों का जाल बिछाया जाएगा ।वे रविवार को नवादा के कुंती नगर के मैदान में आयोजित एक माहती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर उपस्थित सभी एनडीए प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल फिर से बिहार को जंगल राज की स्थिति में धकेलना चाहते हैं ।जिससे बिहारवासी सतर्क होकर एनडीए को वोट दें।

 

उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जन्मस्थली नवादा बताते हुए कहा कि आज बिहार उनके विकास को नहीं भूल सकता ।उन्होंने कहा कि कृषि एनडीए सरकार बनी तो बिहार में उद्योगों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है ।ऑपरेशन सिंदूर कर उन्होंने विरोधियों को घर में घुसकर मारा है । जिसका वादा हमने पहले भी किया था। मोदी पाल-पाल वादा निभाना जानता है।

 

उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के संकल्पों को पूरा करने के लिए एक जुट होकर एनडीए को वोट दें ।ताकि जंगल राज की स्थापना बिहार में नहीं हो सके ।उन्होंने कहां की जंगल राज के समय बिहार में नरसंहारों का दौर चल रहा था ।आम आदमी घर से निकलने में भी डरते थे। लेकिन एनडीए सरकार ने सुशासन की स्थापना की है ।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर , बाबू जगजीवन राम तथा सीताराम केसरी को अपमानित किया है ।लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुरखों को सदा सम्मानित किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 लाख परिवारों को पक्का मकान दिया गया है । सेनाओं को वन रैंक वन पेंशन के तहत पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योगों तथा कुटीर उद्योगों का भी जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। ताकि युवाओं को रोजगार मिल पाए ।उन्होंने कहा कि गांव की विकास के लिए सशक्त योजनाएं बनाई जाएगी ।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को 10-10 हजार रुपये रोजगार के लिए दिए गए हैं। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि मोदी विकास का गारंटी देता है ।अगर मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकारी 11 वर्षों के भीतर छोटे किसानों के लिए भी केंद्रीय कृषि नीतियां बनाई ।जिसके तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि 6000 दिए गए हैं ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसानों को प्रतिमा 6000 खाते में आते हैं ।अगर इस बार एनडीए सरकार बनी तो बिहार सरकार सभी किसानों को 3000 अपने तरफ से देगी ।अब किसान सम्मन निधि के तहत किसानों को 9000 मिलेंगे ।

 

उन्होंने कहा कि बिहार सबसे बड़ा युवाओं का राज्य है।युवा शक्ति एकजुट होकर एनडीए की सरकार फिर से बनाएं ।ताकि बिहार में अमन चैन के साथ विकास हो पाए। इस अवसर पर मंच पर मंत्री रेणु देवी ,नवादा के सांसद विवेक ठाकुर आदि उपस्थित थे ।मोदी के भाषण के बीच ही हजारों लोगों ने मोदी- मोदी के नारे लगाए। जिससे मोदी अभीभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया।

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.