Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के बाद नए जिलाध्यक्षों को दी जाएगी ट्रेनिंग: जीतू पटवारी
bhopal,   Congress organization creation campaign,  Jitu Patwari

भाेपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार काे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने पचमढ़ी में आयोजित होने वाले कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर, प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और बीजेपी सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

”पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर पर जीतू पटवारी ने कहा कि पचमढ़ी में आज से शुरू हो रहे कांग्रेस के महामंथन शिविर में SIR सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। नए नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे की ट्रेनिंग दी जाएगी। संगठन सृजन अभियान के बाद यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा।

मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव के 25 साल के विजन वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए पटवारी ने कहा, “मध्य प्रदेश आज 5 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है। कानून-व्यवस्था शून्य है। बीजेपी के सांसद और विधायक जनता से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। सतना में बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने आम जनता को थप्पड़ मार दिया, यही उनकी संस्कृति है।”उन्होंने आगे कहा, ओबीसी आरक्षण रोका गया है, 27 विभागों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा, वहीं मुख्यमंत्री 200 करोड़ का हवाई जहाज खरीद रहे हैं और रोज 25 लाख रुपए उस पर खर्च कर रहे हैं। पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि “बीजेपी बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को खत्म करना चाहती है। उनके समर्थक उनकी अवहेलना करते हैं और पार्टी उनका समर्थन करती है।

जीतू पटवारी ने कहा कि “कांग्रेस की 55 साल की सरकार में न 50% कमीशनखोरी थी, न हमारे नेता जनता को मारते थे, न किसानों को इतनी यातनाएं दी गईं। ”मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूत कर जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाएगी।

 

 

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.