Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
bilaspur, Husband strangled ,domestic dispute

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जूनापारा चाैकी क्षेत्र अंतर्गत तखतपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को घरेलू विवाद के कारण मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुक्षार आरोपित मिथुन मेहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मिथुन पूर्व में भी सीमा पर मारपीट करता रहा है। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर ही सीमा ने दम तोड़ दिया।


पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने इतनी भयावह परिणति की कल्पना नहीं की थी। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुअरी भेज दिया और आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.