Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव ऐतिहासिक रूप से शुभारंभ हुआ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur, Chhattisgarh Silver Jubilee ,Deputy Chief Minister Arun Saw

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री रुण साव ने आज रविवार काे रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव (राज्योत्सव) का शुभारंभ ऐतिहासिक और गौरवशाली ढंग से हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन सपनों को लेकर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, आज पूरा प्रदेश उस सपने को साकार होते हुए देख रहा है। यह युवा छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा, नए संकल्प और ऊंची उड़ान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए तैयार है।
साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर से शीघ्र ही सशस्त्र नक्सलवाद का अंत होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर में अब खुशहाली और तरक्की का नया दौर शुरू होगा, और यह प्रधानमंत्री के विज़न और मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता का परिणाम होगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आज प्रदेश के सभी जिलों में आज से राज्योत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है, और हर जिले में उत्साह और गर्व का वातावरण है।
साव ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कहा कि कांग्रेस की बिहार में कोई राजनीतिक हैसियत नहीं बची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बनकर चुनाव लड़ रही है और भाजपा को हराने के सपने देखना मात्र हास्यास्पद है। बिहार में पुनः दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
साव ने प्रदेश कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात कांग्रेस की समझ में आने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने सरगुजा से नक्सलवाद समाप्त की है। और बस्तर में भी हमारी सरकार ने नक्सलियों को हाशिए पर धकेल दिया था। नक्सली कुछ हिस्से पर ही बचे थे। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सलियों को पाला पोसा। अब फिर से हमारा बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश नक्सल मुक्त होने जा रहा है। इनके रिश्ते जग जाहिर है। ये समाज और देश को तोड़ने वाले लोगों के साथ खड़े रहते हैं। इसे पूरा देश जानता है।

 

 

 

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.