Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर काे लेकर सिंधी समाज ने निकाली आक्रोश रैली
dhamtari, Sindhi community , Amit Baghel
धमतरी । सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल पर इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाज जनों ने दो नवंबर को शहर में आक्रोश रैली निकालकर छत्तीसगढ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने इनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर धमतरी बंद कराने की चेतावनी दी है।

रविवार को शहर के सिंधी समाज के लोगों ने अपनी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद कर सुबह 11 भी घड़ी चौक से सदर बाजार होते हुए थाना सिटी कोतवाली तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान समाज जनों ने आराध्य भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रायपुर के अमित बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाना सिटी कोतवाली परिसर पहुंचने के बाद समाज जनों ने अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस प्रशासन की ओर से सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी एवं कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने समाज जनों को समझाने का प्रयास किया कि यहां एफआईआर दर्ज करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रायपुर में पहले से ही इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज है।
 
सिंधी समाज ने पुलिस को चेतावनी देकर कहा कि अगर 10 मिनट के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने बिना देरी किए समाज प्रमुखों को बुलाकर एफआईआर दर्ज किया। सिंधी समाज के अध्यक्ष चंद्रलाल जसवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सार्वजनिक रूप से इंटरनेट मीडिया पर भगवान श्री झूलेलाल एवं पूरे सिंधी समाज को पाकिस्तानी सिंधी कहा है। इनके द्वारा भारत की संप्रभुता, एकता व अखंडता को खतरे में डालने के उद्देश्य से देश में माहौल खराब करने का कार्य किया गया है। उनका वक्तव्य अत्यंत अपमानजनक, निंदनीय, भड़काऊ और सामाजिक व सांस्कृतिक भावनाओं को गहराई से आहत करने बाला हैं। जिससे हमारे समाज जनों को अत्यंत ठेस पहुंची है। पुलिस प्रशासन इन्हें तत्काल गिरफ्तार जेल भेजें नहीं तो सर्व समाज के साथ मिलकर धमतरी बंद करवाएंगे। सिंधी समाज सदैव देश की एकता सदभाव और शांति में विश्वास रखता है। समाज को पाकिस्तानी कहना केवल समाज नहीं, बल्कि भारत राष्ट्र की एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा का भी अपमान है।

इस दौरान रामचंद वाधवानी, संतोष तेजवानी, महेश रामाख्यानी, नरेंद्र रोहरा, विजय मोटवानी, चेतन हिंदूजा, बंटी वाधवानी, राजा रोहरा, कैलाश कुकरेजा, रजत जसूजा, विकास कुमार, जय हिंदूजा, राजेश चावला, गौतम वाधवानी, सोनू जसूजा, रोमी सावलानी, राकेश चंदवानी, राजेश चावला, अशोक चारवानी, भजनलाल काररा, राहुल बख्तानी, अर्जुन जसवानी, इंद्रकुमार हिंदूजा, राहुल जेठवानी, योगेश जसूजा, प्रकाश थारवानी, अर्जुन लखवानी, सुरेश गलवानी, विशाल रामरख्यानी, रमेश गंगवानी, भरत गंगवानी, विजय राजवानी, दिलीप भोजवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद थे।

 

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.