Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ऑपरेशन ‘प्रहार 2.0’ में छिपाई गई 286 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त
rewa, 286 vials ,Operation Prahaar 2.0 seized

रीवा । मध्य प्रदेश का रीवा और आसपास का अंचल इन दिनों नशे के जाल में उलझा हुआ है। नशीली कफ सिरप और अन्य मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री ने चिंता बढ़ा दी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि खुद रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत को मैदान में उतरना पड़ा। उन्होंने अपने ही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी और नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” की शुरुआत की।

उल्‍लेखनीय है कि आईजी गौरव राजपूत की अगुवाई में चल रहा ऑपरेशन प्रहार 2.0 अब लगातार सफलताएँ दर्ज कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है- नशा माफिया, अवैध शराब कारोबारियों और नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करना। पुलिस टीम गांव-गांव और गली-गली जाकर छापेमारी कर रही है। अब तक कई जगहों पर नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और कई आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

इसी अभियान के तहत मैहर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशीली कफ सिरप का बड़ा जखीरा जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह सिरप रेत के ढेर में छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने अपनी सतर्कता से बरामद कर लिया। बताया जाता है कि थाना ताला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सनेही में छापा मारा। यहाँ आरोपि‍त नंदकिशोर उर्फ छोटे भइया पटेल (59 वर्ष) के घर के सामने रेत का एक बड़ा ढेर पड़ा हुआ था। आरोपि‍त ने उस रेत के नीचे दो बोरियों में नशीली कफ सिरप छिपा रखी थी और ऊपर से लौकी की बेल फैला दी थी, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर रेत हटवाई और जब तलाशी ली गई तो उसमें से 286 शीशियाँ नशीली कफ सिरप बरामद की गईं। बरामद सिरप की कीमत करीब 57,629 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से नंदकिशोर उर्फ छोटे भइया पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपि‍त ने बताया कि वह 240 रुपये प्रति शीशी के हिसाब से सिरप खरीदता था और उसे 300 रुपये प्रति शीशी में बेचता था। इस तरह वह लंबे समय से नशीली सिरप का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट तथा 6/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल उससे यह जानकारी ली जा रही है कि वह यह सिरप कहाँ से लाता था और किन लोगों को बेचता था।

रीवा आईजी गौरव राजपूत ने स्पष्ट कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रीवा रेंज के सभी जिलों रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में लगातार निगरानी रखी जाए और नशे से जुड़ी हर गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “नशा समाज की जड़ें खोखली कर रहा है। युवाओं को इस जाल में फंसने से बचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति इस अवैध व्यापार में शामिल है, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा।”

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार की जानकारी छिपाएँ नहीं, बल्कि तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इससे समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी।

MadhyaBharat 3 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.