Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनेगी : अमित शाह
patna, NDA  government , Amit Shah
पटना/शिवहर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिवहर और सीतामढ़ी जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इन सभाओं के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और विपक्षी महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
 
जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, " मैं अभी यहीं से बिहार चुनाव का रिजल्ट बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बन रही है।"
 
अमित शाह ने कहा, " लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री, लेकिन मैं आज बिहार की धरती से कहता हूं न लालू जी का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा और न ही सोनिया जी का बेटा देश का प्रधानमंत्री। क्योंकि बिहार में नीतीश जी हैं और देश में मोदी जी हैं।"
 
अमित शाह ने कहा कि नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई है और देश को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाई है। राजग की राजनीति सेवा और विकास की है, जबकि विपक्ष की राजनीति स्वार्थ और परिवार की।
 
अमित शाह ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महाठगबंधन में न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति। इन लोगों को खुद नहीं मालूम कि कौन किस सीट से लड़ रहा है। जनता अब ऐसे बेमेल गठबंधनों को पहचान चुकी है, जो सिर्फ कुर्सी के लिए एक होते हैं और चुनाव खत्म होते ही एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं।
 
अमित शाह ने घोषणा की कि जिस दिन सीतामढ़ी में देवी सीता के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन हम सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। अयोध्या आने वाले लोग सीतामढ़ी भी जाएंगे और इससे बिहार के पर्यटन को बहुत लाभ होगा।
 
गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने अभी-अभी छठी मैया का अपमान किया है। राहुल गांधी, मोदी जी का अपमान करके आपने छठी मैया का अपमान किया है। जब भी आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अपमान किया है, जनता ने आपको हराकर जवाब दिया है। इस बार, मोदी के साथ-साथ आपने छठी मैया का अपमान किया है। आने वाले चुनावों में सीतामढ़ी की जनता को यह याद रखना चाहिए।
 
अमित शाह ने दावा किया कि संयुक्त प्रगलिशील गठबंधन की सरकार के दौरान 10 वर्षों में बिहार को केवल 2 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि राजग सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में यह राशि बढ़कर 18 लाख 70 हजार करोड़ हो गई है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन 10 वर्षों के दौरान बिहार को केवल 2 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि मोदी सरकार के 10 वर्षों के दौरान बिहार को 18 लाख 70 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए हैं।
 
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली वार्षिक राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये की जाएगी। दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर के हवाई अड्डों को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में अपग्रेड जल्द किया जाएगा।
MadhyaBharat 3 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.