Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रियंका गांधी ने सरिता पासवान के पक्ष में जनसभा कर नीतीश सरकार को घेरा
saharsa,Priyanka Gandhi, Sarita Paswan
सहरसा। बिहार में सहरसा जिले के  सोनवर्षा राज की आधी आबादी को चुनाव की घोषणा से एक हफ्ते पूर्व 10 हजार रूपये देने वाली सरकार से पूछने की जरुरत है की इसके लिए उन्हें 20 वर्षो का इंतजार क्यों करना पडा। उक्त बातें रविवार को कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने उच्च विद्यालय सोनवर्षा के उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
 
निर्धारित समय से ढेढ घंटे विलंब से पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने 25 मिनट के सम्बोधन में एक बार भी राजद सुप्रिमों लालू यादव एवं तेजस्वी का नाम नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा की लोगों के मुल वोट के अधिकार जिससे सरकार बनती और बिगड़ती है उस मूल अधिकार का हनन राज्य और केन्द्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। बिहार में 65 लाख लोगो का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। जिसका मतलब ही लोगों की नागरिकता छिनना है।
 
प्रियंका गांधी ने कहा की बिहार में 20 वर्षों से आपकी चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री व गृहमंत्री चला रहे है। जब आपकी चुनी सरकार को केन्द्र सरकार द्वारा सम्मान नहीं दिया जा रहा है तो आपका सम्मान क्या होगा। उन्होंने कहा की केन्द्र की सरकार समस्याओं की जगह हर वक्त अतीत की बात करती है। ऐसे में उन्हें अपमान मंत्रालय का गठन करने का सलाह देते हुए कहा की हरएक समस्या के लिए केन्द्र सरकार मेरे परिवार के जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें अपमानित किया जाता है। अपमान मंत्रालय का गठन होने पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री राष्ट्र निर्माण पर अपना ध्यान केन्द्रीत कर सकेंगे। 
 
इस दौरान प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणा का विस्तार से जानकारी देते हुए सोनवर्षा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरीता पासवान को वोट देने का अपील किया। इससे पूर्व उनका स्वागत मखाना के माला से किया गया। चुनावी सभा को पूर्णिया के सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सासाराम के सांसद मनोज राम, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, पूर्व कबीना मंत्री अशोक सिंह, रविचरण यादव,सासाराम सांसद मनोज राम,  मो शाहनवाज ने किया।

 

MadhyaBharat 3 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.