Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट जारी
raipur, Temperature continues ,drop in Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड होने लगी है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रदेश में मौसम अब सामान्य होने लगा है, जिससे नवंबर की ठंड महसूस होने लगी है। फिलहाल दिन की धूप अभी भी परेशान करने वाली है।


पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में रही, यहां रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।


राजधानी रायपुर में आज बुधवार काे आसमान मुख्य तौर पर साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान हैं। आने तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

 

 

 

MadhyaBharat 5 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.