Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बलरामपुर बस स्टैंड पर आबकारी अफसर की दबंगई का वीडियो वायरल
balrampur, Video of excise, officer

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब वर्दी ताकत की नहीं, बल्कि दादागिरी की पहचान बन चुकी है? सोलह सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू का रौब और एक गरीब ठेले वाले की बेबसी सबके सामने है।

 
बताया जा रहा है कि, यह वीडियो बलरामपुर बस स्टैंड का है। दृश्य में वर्दीधारी नीरज साहू अपने सामने खड़े एक ठेले वाले का कॉलर पकड़ते हैं, उसे सरकारी गाड़ी की ओर धकेलते हैं और फिर जमीन पर पटक देते हैं। ठेले वाले के गले पर नाखूनों के निशान तक दिख रहे हैं। सवाल उठता है अगर ठेलेवाले ने गलती की थी, तो क्या कानून हाथ में लेना ही अब न्याय का नया तरीका है? या फिर वर्दी पहनते ही इंसानियत छुट्टी पर चली जाती है?
 
वर्दी का रौब या इंसानियत का जनाजा?
 
वर्दी, जो सम्मान और सेवा का प्रतीक होती है, अब लोगों के बीच डर का पर्याय बनती जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं, क्या वर्दी का मतलब है गरीबों को रौंदना? प्रशासन की खामोशी इस पूरे मामले पर और भी सवाल खड़े कर रही है।
 
पहले भी विवादों में रहे नीरज साहू
 
यह कोई पहला मौका नहीं है जब उपनिरीक्षक नीरज साहू विवादों में आए हों। जून महीने में भी इनका नाम तब सुर्खियों में आया था, जब उन पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। उस वक्त भी इनका वीडियो वायरल हुआ था। अब एक बार फिर वही कहानी, बस किरदार वही और पीड़ित बदल गया।
 
इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी सत्यनारायण साहू ने आज बुधवार को बताया कि, मामला संज्ञान में है और नीरज साहू ने सफाई दी है कि ठेले वाले ने शराब दुकान के 100 मीटर दायरे में चखना दुकान लगाया था। हटाने की बात पर विवाद हुआ। लेकिन सवाल यह है कि क्या हटाने का मतलब पटकने से है? और क्या सरकारी कार्य में बाधा का मतलब किसी गरीब की गर्दन दबाना है?
 
MadhyaBharat 5 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.