Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली लाया गया
new delhi, 228 passengers stranded, Ulaanbaatar

नई दिल्‍ली । मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को बुधवार सुबह टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइंस के विमान से दिल्ली लाया गया। ये यात्री मंगोलिया की राजधानी में तब फंसे गए थे, जब सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित करके उसे मंगोलिया की राजधानी ले जाया गया था।

 

उलानबटार से यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का राहत विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बुधवार सुबह करीब 8:24 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली पहुंचा।  राहत उड़ान AI183 ने मंगलवार दोपहर उलानबटार के लिए उड़ान भरी थी।


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उलानबटार (मंगोलिया) में फंसे AI174 के यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत उड़ान एहतियातन मार्ग परिवर्तन के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंच गई है। प्रवक्‍ता ने एयर इंडिया की ओर से उलानबटार के स्थानीय अधिकारियों, मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास, डीजीसीए, भारत सरकार और यात्रियों और चालक दल की देखभाल सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित दिल्ली पहुंचाने में मदद करने वालों को धन्यवाद दिया है।


एयरलाइंस के प्रवक्‍ता ने अपने यात्रियों को भी मार्ग परिवर्तन के दौरान उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

MadhyaBharat 5 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.