Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र की सीमा पर फिर पहुंचा हाथी
anuppur,Elephant reaches, MP border again

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सीमा लांध कर एक दांत वाले नर हाथी के प्रवेश करने की संभावना बन रही है। यह बुधवार की सुबह अनूपपुर जिले जैतहरी तहसील के चोलना गांव एवं वन बीट से लगे छत्तीसगढ़ के वन परिक्षेत्र मारवाही अंतर्गत शिवनी बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहा हैं। जिसके देर रात अनूपपुर जिले में प्रवेश करने की संभावना को देखते हुए वन विभाग ने हाथी के संभावित विचरण क्षेत्र के ग्रामीणों को देर शाम एवं रात के समय सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की है।


ज्ञात हो कि एक हाथी तीन-चार दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान से मरवाही वन परिक्षेत्र में निरंतर विचरण करते हुए मंगलवार के दिन घुसरिया बीट के जंगल में विश्राम करने बाद देर रात जंगल से निकल कर आधा दर्जन गांवों में होते हुए बुधवार की सुबह शिवनी बीट अंतर्गत डडिया गांव से लगे जंगल में पहाड़ के ऊपर पहुंचकर विश्राम कर रहा है। यह क्षेत्र मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी तहसील के ग्राम पंचायत चोलना की सीमा से 5 किलोमीटर की दूरी पर हैं। ज्ञात हो कि यह हाथी पहले भी कटघोरा वन मण्डल के पसान से मरवाही हो कर अनूपपुर जिले में प्रवेश कर जैतहरी,अनूपपुर,राजेंद्रग्राम से उमरिया जिले के घुनघुटी से शहडोल जिले के बुढार के ग्रमीण क्षेत्रों में विचरण करते हुए विगत दो माह पूर्व मरवाही से पसान होकर अपने बड़े ग्रुप में जाकर मिल गया था। एक हाथी के आने की संभावना को देखते हुए वनविभाग द्वारा हाथी के संभावित विचरण क्षेत्र के ग्रामीणों को सचेत एवं सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

MadhyaBharat 5 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.