Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा
bhopal, Film actor Ashutosh Rana ,Dr. Yadav
भोपाल । प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान अभिनेता आशुतोष राणा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कटनी जिले में 9 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिनेता आशुतोष राणा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और अमृतमयी कथा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए उन्हें सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कटनी जिले के विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता आशुतोष राणा के आमंत्रण के प्रति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

 

MadhyaBharat 5 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.