Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्य प्रदेश के विकास और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे स्व. अर्जुन सिंह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Late Arjun Singh,Chief Minister Dr. Yadav

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, स्व. अर्जुन सिंह के पुत्र एवं विधायक अजय सिंह राहुल, परिजन सहित जनप्रतिनिधि एवं विधानसभा के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्व. अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के विकास और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने समूचे प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में स्व. अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे 1980 के दशक में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शामिल थे और तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल भी रहे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में उनका देश के विकास में अहम योगदान रहा। वे सदैव गरीब कल्याण और पिछड़ा वर्ग के साथ खड़े दिखाई दिए। स्व. अर्जुन सिंह वंचित वर्ग के लिए लड़ाई लड़ने में हमेशा अग्रणी रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह ने भारत सरकार द्वारा उज्जैन में सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान को स्थापित करने, वेद पढ़ने-पढ़ाने वालों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के साथ मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में एक चेयर उज्जैन में स्थापित की थी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह की 95वीं जयंती पर हम सब उनका पुण्य स्मरण कर रहे हैं।

MadhyaBharat 5 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.