Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने गुरुद्वारे में मत्था टेक नागरिकों की खुशहाली के लिए की अरदास
sehore, Union Minister Shivraj , Gurudwara
सीहोर । केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की अरदास की और ज्ञानी जी को दरबार के लिए परंपरा अनुसार वस्त्र भेंट किया। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सीहोर में गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे पहुंचे, जहां विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की गई। उन्होंने यहां गुरु दरबार में मत्था टेका और नागरिकों की सुख-समृद्धि की अरदास की। गुरुद्वारा के बाहर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक सुदेश राय ने समस्त सिख समाज जनों और लंगर में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर सिख समाज सिंह सभा के अध्यक्ष पदाधिकारियो के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, भाजपा नेता सन्नी सरदार और समस्त सिख समाज जन और श्रद्धालू नागरिक उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 5 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.