Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्‍य प्रदेश में थमेगा बारिश का दौर बढ़ेगी सर्दी
bhopal, Rain will stop , Madhya Pradesh, cold will increase
भोपाल । मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहा आंधी-बारिश और गरज-चमक का सिलसिला अब थमने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस अवधि में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सबसे पहले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में महसूस होगा। आने वाले दिनों में राज्य के उत्तरी जिलों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिसका असर अगले 48 घंटों के भीतर मध्यप्रदेश तक पहुंचेगा। इससे ग्वालियर-चंबल संभाग, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा और शाजापुर जैसे जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बने मौसमीय सिस्टम के चलते बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ओर से नमी आई थी। इससे आसमान में बादल छाए रहे और दिन का तापमान अपेक्षाकृत स्थिर बना रहा। वर्तमान में हरियाणा के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जो उत्तर से ठंडी हवा के प्रवेश में बाधा डाल रहा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में समाहित हो जाएगा, जिसके बाद ठंड का असर राज्य में और स्पष्ट होगा।

कई जिलों में तापमान 20 डिग्री से नीचे
पिछले 24 घंटों के दौरान श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, गुना, बैतूल, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई। नरसिंहपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री घटकर 17.2 डिग्री पर पहुंच गया। छिंदवाड़ा-मंडला में 17.6 डिग्री, रीवा में 15.8 डिग्री, सिवनी में 17.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 16.8 डिग्री, उमरिया में 17.3 डिग्री, मलाजखंड में 16.7 डिग्री, इंदौर में 18.2 डिग्री, उज्जैन में 18.3 डिग्री, ग्वालियर में 20.1 डिग्री, खंडवा-शिवपुरी में 17 डिग्री, खरगोन में 17.8 डिग्री और भोपाल में न्यूनतम 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।


दिन के तापमान की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रायसेन में 27 डिग्री, बैतूल में 26.7 डिग्री, श्योपुर में 29.6 डिग्री, छिंदवाड़ा-दमोह में 29.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 29.6 डिग्री, सिवनी में 28 डिग्री, सीधी में 28.8 डिग्री, उमरिया में 29.9 डिग्री और मलाजखंड में पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.