Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ठंड की गिरफ्त में बलरामपुर जिला
balrampur, Balrampur district , grip of cold

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला इन दिनों ठंड की गिरफ्त में है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के चलते जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का आज गुरुवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माैसम विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध छाई रही, वहीं दोपहर में निकली धूप ने कुछ राहत जरूर दी, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में रहने को मजबूर कर दिया। बाजारों और दफ्तरों में भी अब ऊनी कपड़ों का असर साफ दिखने लगा है।
आज सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से रात में ठंड बढ़ी है और देर शाम के बाद तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.