Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लंबित वेतन वृद्धि को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारी ने किया प्रदर्शन
dhamtari, Cooperative bank employees , salary hike
धमतरी । वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ व्दारा राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत आज गुरुवार काे  जिला सहकारी बैंक केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ व्दारा सामूहिक अवकाश लेकर राज्य सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार वेतन वृध्दि की मांग को लेकर जिले के धमतरी, नगरी, संबलपुर, कोर्रा, भखारा, कुरूद, नारी, बड़ी करेली, मगरलोड, मरौद, दरबा ब्रांच के अधिकारी कर्मचारी 6 नवंबर को सामूहिक अवकाश लेकर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त किया।
संघ ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार उनकी जायज मांग पर विचार नहीं करती तो 12 नवंबर से सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि शीघ्र मांग को माने जिससे 15 नवंबर से होने वाली धान खरीदी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कंधे से कंधा मिलाकर राज्य सरकार के साथ कार्य कर सके। संघ ने कहा कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सरकार व किसानों के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करता है। सरकार की जनोपयोगी सुविधाओं को किसानों तक मुहैय्या कराता है इसलिए सरकार मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।
उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके पहले ही सहकारी समिति के प्रबंधकों व आपरेटरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। इसके साथ ही सहकारी बैंक के कर्मचारी भी अब हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। बैंक के कर्मचारी वेतनवृद्धि नहीं होने से नाराज हैं। कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन करने की जानकारी पहले ही शासन को दे दी है। वेतन वृद्धि नहीं होने पर धान खरीदी के तीन दिन पहले ही 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। इनके आंदोलन में जाने के बाद किसानों का धान खरीद प्रभावित तो होगा। साथ ही किसानों को राशि का भुगतान भी नहीं हो पाएगा। बैंक कर्मचारियों ने आंदोलन के दौरान एटीएम सुविधा भी बंद रखने का निर्णय लिया है।
कर्मचारियों ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के सेवायुक्तों को वर्ष 2021 से देय वार्षिक वेतनवृद्धि की स्वीकृति के लिए कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन इस पर आज तक कोई पहल नहीं की गई है। 2021 से लंबित लगातार पांच वार्षिक वेतनवृद्धि स्वीकृति की मांग की गई है। मांग पूरा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करते हुए 29 अक्टूबर से दो नवंबर तक काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद तीन से पांच नवंबर तक सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक कलम बंद कर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। छह नवंबर को सामूहिक अवकाश लेकर बैंक मुख्यालय एवं शाखा कार्यालय में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सात नवंबर को नोडल कार्यालय धमतरी व गरियाबंद में नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 10 को महासमुंद एवं 11 को बलौदाबाजार में विरोध के बाद 12 नवंबर से सभी काम बंद कर एटीएम मशीनों में तालाबंदी एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिले के समितियों में राशन वितरण, धान खरीदी, एग्रीस्टेक पंजीयन, धान खरीदी की तैयारी, माइक्रो एटीएम आदि काम बाधित हो रहा है। सभी सदस्यों ने धान खरीदी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर धमतरी जिले से बलरामपुरी गोस्वामी, किसनचंद यदु, राजकुमार गौर, अनीता ठाकुर, दिलीप साहू, सीताराम ध्रुव सहित अन्य शामिल रहे।

 

 

MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.