Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
bijapur, Three Naxalites killed,security forces

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रीमल्ल और अन्नारम के घने जंगल से बुधवार सुबह डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानाें के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए हैं । गुरूवार काे भी इलाके में लगातार मुठभेड़ जारी है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

 

इस घने जंगल से फायरिंग की आवाज आबादी वाले इलाकों तक आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक कई नक्सलियाें के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि इनकी संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई बड़े नक्सली लीडर पापा राव और केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके की माैजूदगी की सुचना पर सुरक्षा बल के जवानाें की टीम रवाना की गई थी। जवानों की मुठभेड़ इन्हीं बड़े नक्सलियों की सुरक्षा में लगे नक्सलियों से हो रही है।

 
उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिला अभी भी नक्सलियों का सुरक्षित गढ़ बना हुआ है, इसके पीछे इलाके की भौगोलिक परिस्थितियां कारण है। पूरा इलाका घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बसा सरहदी तेलंगाना और महाराष्ट्र से जुड़ती हैं। ऐसे में जब भी सुरक्षाबला के जवान यहां बड़ा ऑपरेशन शुरू करती है, तो नक्सली सुरक्षित ठिकाने के तौर पर तेलंगाना की ओर भाग निकलते हैं । मानसून के बाद सुरक्षाबलाें ने बीजापुर इलाके से ही ऑपरेशन 2026 का आगाज कर दिया है। नक्सल उन्मूलन की दिशा में अबूझमाड़ के बाद बीजापुर के जंगल में बुधवार को रीमल्ला और अन्नारम में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्हाेने बताया कि स्थिति को देखते हुए यह अभियान 2 दिनों तक जारी रह सकता है। उन्हाेंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और पहचान की पुष्टि ऑपरेशन के बाद दी जायेगी।
MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.