Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
anuppur, Villagers protest , Adani Power Plant

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमर्दा, छतई मंटोलिया और मझोली में अदाणी समूह का अनूपपुर पावर प्लांट के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों और मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर शोषण और वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कंपनी के लोग कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हैं और उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। साथ ही, मजदूरों का शोषण किया जा रहा है और उन्हें मजदूरी, सीएसआर फंड तथा भत्ते की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें रोजगार देने का जो वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया गया है। इन सभी मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने उमर्दा चौराहा पर जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अदानी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

 

 

 

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.