Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खरगोन के कसरावद में मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग
khargon, massive fire , Kasrawad
खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित कसरावद नगर में शुक्रवार सुबह जय स्तंभ चौराहे पर एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भगवती स्वीट्स नाम की यह दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दुकानदार ने लगभग 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, नगर के जय स्तंभ चौराहे पर स्थित भगवती स्वीट्स नामक मिठाई की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटों के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल के पास जाने से रोक दिया।


घटना के समय दुकान मालिक रामू वर्मा अपने घर पर सो रहे थे। सुबह धुआं उठता देख पड़ोसी होटल संचालक ने उन्हें घर पहुंचकर आग लगने की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और फायर टीम 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। दुकान में मिठाइयों, नमकीन, फ्रिज, शोकेस, मशीन और अन्य सामग्री सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार रामू वर्मा ने कहा कि दुकान में करीब 35 लाख रुपये कीमत का सामान जल गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

 

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.