Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार में एनडीए की 160 से अधिक सीटों के साथ बनेगी सरकार : जेपी नड्डा
patna, NDA   government ,JP Nadda
पटना । बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए की संभावित जीत पर भरोसा जताया और विपक्ष पर तीखा हमला किया। नड्डा ने कहा कि हाई वोटिंग प्रतिशत और जनता की स्पष्ट चुनावी पसंद एनडीए की सरकार के लिए मजबूत संकेत हैं।
 
प्रो-इनकंबेंसी का वोटिंग पैटर्न
 
जेपी नड्डा ने गुरुवार को एक चैनल पर इंटरव्यू में कहा कि मैं पहले भी आश्वस्त था और पहले चरण के मतदान के बाद बिल्कुल आश्वस्त हूं कि एनडीए 160 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाएगा। बिहार में कहीं भी एंटी इनकंबेंसी का संकेत नहीं है। जनता विकास, स्थिरता और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में मतदान कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि जनता ने अपनी आशाओं और एस्पिरेशन को वोट के माध्यम से स्पष्ट किया है। लोग चाहते हैं कि बिहार में स्थिर सरकार बने, विकास हो और मोदीजी के आशीर्वाद का फायदा बिहार को मिले। यही कारण है कि हाई वोटिंग प्रतिशत देखा गया। यह स्पष्ट प्रो-इनकंबेंसी वोट है।
 
300 करोड़ रोजगार के वादों को बताया हास्यास्पद और लास्ट मिनट का प्रयास
 
नड्डा ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव के 300 करोड़ रोजगार के वादों को 'लास्ट मिनट का प्रयास' करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता इसे गंभीरता से नहीं ले रही। महागठबंधन के नेता समय-समय पर वादे करते हैं, लेकिन उनकी क्रेडिबिलिटी कमजोर हो चुकी है। जनता जानती है कि यह वादे हास्यास्पद हैं और इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
 
एनडीए की जीत को कोई प्रभावित नहीं कर पाएगा
 
नड्डा ने भरोसा जताया कि चुनाव में कोई बागी या नाराज कैंडिडेट एनडीए की जीत को प्रभावित नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता स्पष्ट और सुदृढ़ वोटिंग कर रही है, जिससे एनडीए को स्थिरता और विकास के साथ बिहार सरकार बनाने का मौका मिलेगा।
 
उस समय स्टेट मशीनरी लॉ एंड ऑर्डर में लिप्त थी
 
नड्डा ने जंगलराज के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय स्टेट मशीनरी लॉ एंड ऑर्डर में लिप्त थी। मुकामा हत्याकांड, शिल्पी गौतम केस जैसे उदाहरण हैं, जहां राजद नेताओं का नाम सामने आया। उस समय केसों को दबाया गया और राज्य प्रशासन इन घटनाओं में शामिल था।
उन्होंने कहा कि अब ऐसी कोई स्थिति नहीं है। आज बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह लागू है। मुकामा हत्याकांड में दोषियों को गिरफ्तार किया गया। कोई भेदभाव नहीं, कोई समझौता नहीं। राज्य प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष है।
 
विकास और स्थिरता के पक्ष में बिहार, यही हमारी जीत की गारंटी
 
जेपी नड्डा ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है,लेकिन सभी वर्गों का वोट एनडीए को मिल रहा है। ओवैसी का असर सीमित है और एनडीए को समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हमने पूरी ताकत और तैयारी के साथ चुनाव लड़ा है। पहले चरण के मतदान के बाद भी एनडीए की ताकत और समर्थन पहले जैसे मजबूत है। बिहार के लोग विकास और स्थिरता के पक्ष में हैं और यही हमारी जीत की गारंटी है।
 
राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत की संस्थाओं के खिलाफ समर्थन मांगा
 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विपक्षी नेताओं और राहुल गांधी के डीप स्टेट और वोट चोरी के आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं और कानून को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता इसे समझ चुकी है। इन्होंने विदेश में जाकर भारत की संस्थाओं के खिलाफ समर्थन मांगा। यह बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है।
 
एनडीए की रणनीति और भविष्य की तैयारी
 
नड्डा ने कहा कि एनडीए ने टिकटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में पूरी तैयारी की है। कुछ बागी या नाराज कैंडिडेट्स हो सकते हैं, लेकिन उनका असर हमारी जीत पर नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता स्पष्ट और सुदृढ़ वोटिंग कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए 160 प्लस सीटों के साथ जीत हासिल करेगा और सरकार विकास, रोजगार और स्थिरता के मुद्दों पर काम करेगी।
 
बिहार में स्थिर और मजबूत सरकार बनेगी, एनडीए नेतृत्व पर जनता का भरोसा
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में वोट किया है। हाई वोटिंग प्रतिशत ने स्पष्ट प्रो-इनकंबेंसी का संदेश दिया है। विपक्ष के वादे और क्रेडिबिलिटी कमजोर हैं। एलजेपी और वीआईपी का असर सीमित हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह लागू है। एनडीए को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन है। 160 प्लस सीटों के साथ एनडीए सरकार पक्की है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी तैयारी और जनता का समर्थन सुनिश्चित कर रहा है कि बिहार में स्थिर और मजबूत सरकार बने। जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि विकास और भरोसेमंद नेतृत्व ही उनकी प्राथमिकता है।

 

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.